Since: 23-09-2009
सर्दी में बढ़ गई टूरिस्टों की संख्या
बुंदेलखंड इलाका इस समय ठण्ड की चपेट में हैं | लोग सर्दी से परेशान हैं | ऐसे में खजुराहो में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है | और खासकर विदेशी सैलानी जमकर तफरीह कर मौसम का मजा ले रहे हैं |
छतरपुर मे मौसम मे आई ठिठुरन से जहां लोग घरो मे दुबके रहते है | कोहरे का आलम ऐसा है कि दोपहर तक कुछ नजर नहीं आता | वहीँ विश्व पयर्टक स्थल खजुराहो मे इस समय पयर्टकों की संख्या मे जबरदस्त उछाल आया है ,सभी होटल अभी से बुक है | मौसम मे घने कोहरे की वजह से लोग घर से निकलने से डर रहे है ,वही खजुराहो मे पयर्टक सुबह से ही घने कोहरे मे मौसम का मजा लेने निकल पडते है |
इतना ही नही जहां जबरदस्त ठंड पडी हो ,तो पयर्टक चंदेल कालीन मंदिरो को देखने मंदिरो भी पहुंच रहे हैं | ठंड के चलते यहां के टूरिस्ट गाईड भी बडे खुश है ,उनका मानना है कि ठंड मे इतनी ठिठुरन के बाद भी पयर्टको की संख्या मे जबरदस्त बढी है ,सभी देशी विदेशी पयर्टक इसका मजा ले रहे है ,वही पयर्टक भी मौसम की ठंडक से खुश है |
MadhyaBharat
28 December 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|