Since: 23-09-2009
11वें CM बने हेमंत, 3 मंत्रियों ने भी ली शपथ
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली | इसके साथ ही हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं. | सोरेन के शपथ समारोह में राहुल गांधी, डीएमके अध्यक्ष स्टालिन, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शामिल हुईं |
राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई | झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रांची में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है | पाकुड़ से कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम ने हेमंत सरकार कैबिनेट में मंत्रीपद की शपथ ली है. आलमगीर आलम झारखंड के स्पीकर भी रह चुके हैं. | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंत्री पद की शपथ ली | आरजेडी के विधायक सत्यनंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. | हेमंत सोरेन के शपथ समारोह के दौरान मंच पर विपक्ष के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे | नई सरकार के शपथ समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सुबोध कांत सहाय, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे | इसके अलावा डीएमके नेता एमके स्टालिन, जेएमएम नेता और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मौजूद थे | झारखंड के अलग राज्य बनने की लड़ाई हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन ने ही लड़ी थी | सोरेन परिवार पर झारखंड की जनता का विश्वास ही ऐसा है कि पांच साल बाद एक बार फिर से सोरेन परिवार झारखंड की राजनीति का सत्ता केंद्र बन गया है | आदिवासी हित और अलग राज्य का झंडा बुलंद करने वाले शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद पर तीन बार आसीन रहे. | इसके अलावा एक बार हेमंत सोरेन भी राज्य की सत्ता संभाल चुके हैं | ऐसे में यह पांचवीं बार होगा जब सोरेन परिवार का सदस्य मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है |
MadhyaBharat
29 December 2019
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|