आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाओ
 ASHA WORKER MEMO

पीएफ और अन्य सुविधाएं दी जाएं

 

आशा कार्यकर्ता संघ ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौपकर  मानदेय  बढ़ाने की मांग की है  | इनका कहना है की आशा कार्यकर्ताओं को संविदा कर्मचारियों की तरह  नियमित  किया जाए  | और पीएफ सहित अन्य सुविधाएं दी जाएँ  | 

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को  ज्ञापन दिया  | और मांग की है की संविदा कर्मियों की तरह उनको भी नियमित किया जाए  | गौरतलब है की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन संचालित योजना एन एच आर एम के अंतर्गत  | लगभग 12 लाख से अधिक आशा कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी संपूर्ण देश में कार्यरत हैं  | जिनके द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य से संबंधी आवश्यक जानकारियां लोगों को दी जाती हैं  | आशा कार्यकर्ताओं का कहना  है की उनको बहुत ही कम मानदेय दिया जाता है |  जिसमें परिवार चलाना असंभव  है    जिस दिन यह कार्यकर्ता अपने कार्य के लिए नहीं जाती हैं उस दिन का वेतन  भी नहीं दिया जाता है  | कार्यकर्ताओं ने  संविदा कर्मचारियों की तरह नियमित करने एवं पीएफ की सुविधा दिए जाने की मांग की है | .भारतीय मजदूर संघ का कहना है की देश में मृत्यु दर में जो गिरावट आई है |  उसके पीछे इन  कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा हाथ है  |