इस साल चंद्रयान -3 लॉन्च करेगा भारत
 CHANDRAYAAN  3

चंद्रयान-3 को सरकार से मिली मंजूरी

 

ISRO चीफ के सिवन ने पुष्टि कर दी है कि चंद्रयान तीन  को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है और इस पर काम जारी है | चंद्रयान तीन इसी साल चाँद के सफर पर रवाना होगा | | 

2019 में चांद के लिए छलांग लगाने वाला भारत भले ही विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग नहीं करवा पाया हो लेकिन इस साल ISRO फिर यही कोशिश करने वाला है  | इसकी पुष्टि खुद इसरो चीफ के सिवन ने की  है  | भारत 2020 में Chandrayaan-3 लॉन्च करेगा   | केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पर Chandrayaan-2 से कम लागत आएगी   | कहा Chandrayaa-2 को विफल कहना सही नहीं है, इससे हमने बहुत कुछ सीखा है  | चंद्रमा की सतह पर पहुंचने का भारत का यह पहला प्रयास था | इसरो चीफ के सिवन ने नए साल के पहले ही दिन मीडिया से बात करते हुए इस मिशन की पुष्टि की है और कहा है कि Chandrayaan-3 पर इसरो काम कर रहा है  |  हमने चंद्रयान-2 में अच्छी प्रगति दिखाई  | भले ही हम चांद की सतह पर सफलतापूर्वक नहीं उतर पाए लेकिन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है और अगले सात साल तक यह काम करता रहेगा |  जिससे कई तरह का डेटा मिलेगा |  ISRO चीफ ने यह भी बताया कि सेकंड स्पेस पोर्ट के लिए जमीन अधिगृहण शुरू हो चुका है और यह तमिलनाडु के थुथुकुड़ी में स्थित होगा  |