कंपनियों ने दिया मजदूरों को घर खाली करने का नोटिस
  House empty notice

घर खाली कराया गया तो 1000 लोग हो जाएंगे बेघर

 

कहते हैं गरीब का कोई ठिकाना नहीं होता  |  पिछले 40 साल कम्पनी में मजदूरी करने के बाद अब उनको उन्ही की कंपनी बेघर करना चाहती हैं  |  ये मजदुर कंपनी की खली पड़ी जमीं पर झुग्गी - झोपडी बना कर रह रहे हैं  |  लेकिन अचानक जगह खली करने का नोटिस पढ़कर इनके पैरों के निचे से जमीं खिसक गई हैं |  एक तो कड़ाके की ठण्ड हैं |  और दूसरा बच्चों की परीक्षा का समय नजदीक हैं ऐसे में ये गरीब मजदुर कहा जाए  | 

 सिगरौली  में एनसीएल प्रोजेक्ट जयंत व दूधिचुआ ने  वार्ड 17 मे बसे हुए मजदूर और  एनसीएल जयंत निगाही दूधिचुआ सहित  |  कंपनियों में  मजदूरी का काम करने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर घर खाली करने का नोटिस |  थमा दिया हैं  |  ये मजदुर  पिछले 40 सैलून से यहाँ बसे हुए हैं |  इन रहवासियों के बच्चों की परीक्षा का समय नजदीक हैं | अब ये गरीब डरे सहमे है  | झुग्गी झोपड़ी वाले गरीब एनसीएल के  कई प्रोजेक्टों में प्राईवेट काम करते हैं |  ऐसे में सभी लोग मंडल अध्यक्ष  व पार्षद जयंत देवेश पांडे  |  विधायक सिंगरौली राम लल्लू वैश्य के साथ जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या बताने पहुंचे  |  लोगों ने बताया कि हम लोगों को प्राईवेट सिक्योरिटी गार्ड  झुग्गी झोपड़ी खाली कराने की धमकी देता है  | कलेक्टर ने कहा कि जो गरीब झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं उनसे खाली नहीं कराया जाएगा   | खाली कराने की धमकी देने वाले सिक्योरिटी गार्ड  के खिलाफ एफआईआर होगी |  समस्या यह हैं की अगर  गरीबों से घर खाली कराया जायेगा तो करीब 1000 लोग  बेघर हो जाएंगे  | और इस कड़ाके की ठण्ड में कहां जाएंगे   | साथ ही लोगों ने यह आपत्ति भी जताई कि बड़े-बड़े भूमाफियों ने  कब्जा करके महल बना लिया हैं | उनको एनसीएल नहीं खाली करा रहा है  | हम गरीबों के ऊपर घर खाली कराने के लिए जोर जबरदस्ती की जा रही है  |