दिव्यांग क्रिकेटर के जज्बे को सचिन ने किया सलाम
 Tendulkar became a fan

मड्डा राम के क्रिकेट खेलने का वीडियो सचिन ने किया ट्वीट

 

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पूरी दुनिया में लाखों फैन है  |  लेकिन सचिन  किसी के फैन हो जाएँ तो कहना ही क्या  | ऐसा ही वाक़्या दंतेवाड़ा में देखने को मिला |  जहां दिव्यांग बच्चे  मड्डा राम का  क्रिकेट खेलने का वीडियो जब  सचिन ने देखा तो वे  उसके फैन हो गए  | दिव्यांग लड़के की क्रिकेट के प्रति लगन देख सचिन अपने आप को नहीं रोक पाए | और उन्होंने वीडियो अपने ट्वीट अकाउंट पर ट्वीट कर दिया  | 

दन्तेवाडा में  दिव्यांग बालक  मड्डा राम के क्रिकेट खेलने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है  |  वीडियो को जब सचिन तेंदुलकर  ने देखा तो वे इसकी लगन से प्रभावित हो गये. | सचिन ने  इस वीडियो को  ट्वीट किया तो  |  रातों रात नक्सल प्रभावित दन्तेवाडा का दिव्यांग बालक हीरो बन गया |   इस दिव्यांग बालक का नाम मड्डा राम  है | दंतेवाड़ा के कट्टे कल्याण इलाके में रहने वाला यह बच्चा  पोलियो से ग्रसित है  .| जिसकी वजह से यह चल नहीं सकता  |  इसके  बावजूद  यह एक बेहतरीन क्रिकेटर है  | अपने हाथों और शरीर के निचले हिस्से की मदद से यह दौड़ कर रन भी लेता है  |   इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल था | 

सचिन ने अपने ट्वीट में वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा की   मड्डा राम का  दोस्तों के साथ  क्रिकेट खेलने के प्रेरणादायक वीडियो के साथ अपने 2020 की शुरुवात करें  | इस वीडियो ने मुझे गर्मजोशी से भर दिया है  | और मुझे आशा है आपको भी यह गर्मजोशी से भर देगा  | बताय जा रहा है की मड्डा राम  कक्षा सातवीं में पढ़ता है | और इसे क्रिकेट खेलना बेहद पसंद है  | सचिन के द्वारा इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद मड्डा राम  बेहद खुश है  | और आगे चलकर कुछ ऐसा ही करना चाहता है |  जिससे दुनिया उसका हुनर पहचान सके  |