जादू टोने के शक में वृद्ध महिला से की गई मारपीट
 JADU-TONA

महिला का हाथ फ्रैक्चर पुलिस का लापरवाह रवैया                    

 

ग्रामीण क्षेत्रों  में आज भी लोग जादू-टोने पर विश्वास करते हैं  | और कई बार इस अंधविश्वास के चक्कर में गंभीर अपराधों  को अंजाम दे देते हैं |  ताजा मामला सिंगरौली के गोरा गांव का  है | जहाँ एक वृद्ध महिला के साथ  जादू टोने के शक में बंधक बनाकर मारपीट की गई  | जिससे वृद्ध  महिला का हाथ फैक्चर हो गया  | महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | 

इस वैज्ञानिक युग में भी  लोग अंधविश्वास और जादू टोना में विश्वास करते है |  सरई थाना अंतर्गत गोरा गांव में एक  वृद्ध महिला   महिला फूलबाई सिंह को  असामाजिक तत्वों ने जादू टोने के शक में बंधक बनाकर रात में मारपीट की | जिससे महिला का हाथ फैक्चर हो गया  | महिला  का आरोप है कि वह  चीखी चिल्लाई लेकिन  लोगों ने उसकी एक ना  सुनी | उसका आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने वाले  | उसी के गांव  के निवासी हैं  | उसी के परिवार के व्यक्ति हैं  | बताया जा रहा है की उसके जेठ के लड़के धनराज सिंह के एक बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी|  उन लोगों को शक है कि जादू टोने से इनकी बच्चे की मौत हुई है  | जबकि महिला का कहना था कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया  | महिला को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है |  वहीं परिजनों का आरोप है कि सरई पुलिस को सूचना देने के बाद भी  आरोपियों के ऊपर कोई  कार्यवाही नहीं की गई | 

इस मामले  में पुलिस का लापरवाह रवैया सामने आया है  | इस घटना के बारे में जिला पुलिस को पता ही नहीं है |  मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए | कार्यवाई की बात कही है |