काग्रेंस की गुटबाजी सड़क पर
 CONGRESS FACTIONAL

नातीराजा और मनोज त्रिवेदी विवाद

 

छतरपुर में एक बार फिर कांग्रेस की गुटबजी सामने आई है  | मुख्यमंत्री  कमलनाथ का स्वागत करने को लेकर  काग्रेंस के राजनगर विधायक विक्रमसिंह नातीराजा और काग्रेंस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी विवाद हो गया  | 

छतरपुर में काग्रेंस की गुटबाजी सड़क पर दिखने लगी है  | जब खजुराहो एयरपोर्ट पर सतना जाने के  पूर्व  सी एम कमलनाथ का स्वागत करने  वाली लिस्ट पर काग्रेंस के राजनगर विधायक विक्रमसिंह नातीराजा और काग्रेंस जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी विवाद हो गया |  क्योकि जो लिस्ट राजनगर विधायक ने एस डी एम को  सौंपी थी | उस लिस्ट के उलट कई नेता एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश करने लगे ,इसी लिस्ट को लेकर काग्रेस विधायक और कांग्रेस  जिला अध्यक्ष  में विवाद हो गया  |  इन नेताओं के बीच तीखी बहस शुरु हो गई और विधायक प्रशासन के अधिकारियों को धमकाते हुये कहा कि वह  आइंदा  से किसी भी नेता और मंत्री का स्वागत करने नहीं  आएंगे  | इस विवाद पर काग्रेस जिला अध्यक्ष ने  प्रशासन पर लापरवाही करने का ठीकरा फोड़ दिया  |