रायपुर महापौर पद पर फिर कांग्रेस का कब्जा
 AIJAZ DHEBAR

एजाज ढेबर चुने गए  रायपुर के महापौर

 

रायपुर  नगर निगम में एक बार फिर महापौर पद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा  | चुनाव में  कांग्रेस उम्मीदवार एजाज ढेबर ने भाजपा के उम्मीदवार मृत्यंजय दुबे को 12 मतों से पराजित किया  | 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम  में एक बार फिर महापौर पद पर कांग्रेस ने अपना बर्चस्व कायम रखा है  |  पूर्व महापौर प्रमोद दुबे का नाम भी महापौर पद के लिए चर्चा में था किन्तु कांग्रेस ने उन्हें इस बार मौका नहीं दिया  | और राजधानी में सर्वाधित मतों से जीतकर पार्षद बने एजाज ढेबर को अंतिम क्षणों में उम्मीदवार घोषित किया गया  | पार्षदों के चुनाव में 29 पार्षद भाजपा के जीतकर आये थे |  और 34 पार्षद कांग्रेस के विजयी हुए थे  | 70 पार्षदों वाले नगर निगम रायपुर में महापौर पद पर बहुमत के लिए 36 मतों की जरुरत थी | जिनमे  7 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस उम्मीदवार एजाज ढेबर का समर्थन कर दिया |  भाजपा के लिए यह अच्छा रहा कि वह अपने पार्षदों का मत हासिल करने में कामयाब रही |  क्योंकि भाजपा की ओर से क्रास वोटिंग होने की संभावना जताई जा रही थी | महापौर पद के लिए कांग्रेस को मिले वोटों से साफ हो गया है कि अब सभापति भी कांग्रेस का ही होगा  |