महिला मंडल ने स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर
 Mahila Mandal distributed sweaters

महिला मंडल ने तीन स्कूलों में बांटे 400 स्वेटर

 

 सामाजिक कार्य करने वाले   | हिंडालको महान महिला मंडल ने बढ़ती ठण्ड को देखते हुए स्कूली बच्चों को बाटा स्वेटर बांटे  |   वे बच्चे जो ठण्ड की वजह से या तो स्कूल नहीं आते या फिर ठण्ड में कपकपाते हुए स्कूल आते हैं  |  ऐसे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और वे बीमार न पड़े |  इसके लिए बच्चों को स्कूल ड्रेस के स्वेटर बनते गए   | 

स्कूली बच्चों को ठंड में स्वेटर की जरुरत को देखते हुए  |  स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के परिजनों के बीच हिंडालको परिवार ने बच्चों को स्वेटर का  वितरण किया  | परिजनों ने कहा की ठंड को देखते हुए यह कार्य बहुत अच्छा है  | जब बच्चों को नए स्वेटर मिले तो बच्चे बहुत खुश थे  | सरपंच धर्मेंद्र द्विवेदी ने हिंडालको महिला मंडल का आभार व्यक्त किया  | हिंडालको महिला मंडल की अध्यक्ष जय श्री सोमानी ने कहा कि हमें इन बच्चों को स्वेटर बांटते हुए अच्छा लग रहा है  | हमने बच्चों को समझाइश दी हैं की वे रोज स्कूल आये  | हिंडालको महान सीएसआर के तरफ से  हम लोगों ने  400 स्वेटर  तीन स्कूलों में बांटे हैं  | इस मौके पर  सिंगरौली - हिंडालको महान महिला मंडल की अध्यक्ष जय श्री सोमानी   नेहा मुखर्जी |  हिंडालको सीएसआर से यशवंत कुमार और सरपंच धर्मेंद्र द्विवेदी  | विद्यालय के प्राचार्य अमृत लाल प्रजापति शामिल थे |