स्वास्थ्य के मामले में सबसे पीछे है जांजगीर चांपा
 T.S SINGH DEV

सरकार की प्रथमिकता सबको मिले इलाज

 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा छत्तीसगढ़  में स्वास्थ्य सेवाओं  के मामले में जांजगीर चांपा जिला सबसे पीछे है  | ऐसे में है हर व्यक्ति को आसानी से इलाज मिले ये सरकार की प्राथमिकता है |  हम बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रयास कर रहे हैं  | 

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने  जांजगीर  में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली और शासन की योजना के बावजूद जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे पीछे होने को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए  | उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के लिए  योजना बना रही है और हाट बाजार में भी लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है  | टीएस सिंहदेव ने कहा नगरीय निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष  और उपाध्यक्ष कांग्रेस के पक्ष मे  आने की उम्मीद नही थी  |  सरकार के कार्य  पर  लोगो ने भरोसा जताया और नगर पालिका नगर निगमों में विकास के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत किया है  |