Since: 23-09-2009
जनता को शराब में डुबा कर मारना चाहती है सरकार
सरकार चाहती है शराब पियो और पड़े रहो यह दुर्भाग्यपूर्ण
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर नई शराब नीति को लेकर निशाना साधते हुए कहा की | प्रदेश का किसान और गरीब परेशान है और ये सरकार शराब की दुकान खोलने में लगी है | यह दुर्भाग्य पूर्ण है की सरकार को नशा मुक्ति की तरफ क़दम बढ़ाना चाहिए | लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के नौजवानो और जनता को शराब में डुबाना चाह रहे | यह सरकार शराब माफिया चला रहे है |
नई शराब नीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सी एम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की | प्रदेश का किसान परेशान है | किसानो का कर्ज माफ़ नहीं हो रहा और | सरकार शराब की दुकाने खोलने में लगी है | शिवराज ने कहा की क्या सरकार प्रदेश को युवा और जनता को शराब में डुबा देना चाहती है | प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया जा रहा है | प्रदेश की सरकार को शराब माफिया चला रहे है | शिवराज ने कहा की सीएम कमलनाथ से जब इस विषय पर आग्रह किया गया की | प्रदेश को शराब से तबाह ना किया जाय तो वो कुतर्क देते है | और कहते है इससे अवैध शराब बंद होगी |
शिवराज ने कहा की सरकार ना तो कन्यादान राशि दे रही है | ना ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है | किसान इस सरकार से परेशान हो चुका है | सरकार को नशा मुक्ति प्रदेश बनाना चाहिए लेकिन सरकार प्रदेश को शराब में डुबा कर मार देना चाहती है | आखिर यह सरकार चाहती क्या है | शराब ठेकेदारों को उपदुकाने क्यों खोलने दी जा रही हैं | इसकी जरूरत क्या है | इसमें पैसे का लंबा लेंन देन किया जा रहा है |
MadhyaBharat
13 January 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|