बर्फीले तूफान से कश्मीर में 8 लोगों की मौत
 LCY STORM

जानलेवा साबित हो रही है कश्मीर में बर्फबारी

हिमस्खलन से  3 जवान हुए शहीद एक लापता

 

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी जानलेवा साबित हो रही है. | कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान अभी भी लापता है | माछिल सेक्टर में सेना की कई चौकियां हिमस्खलने की चपेट में आई हैं |  सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसी ही एक चौकी में सेना के 5 जवान फंसे हुए हैं. यही नहीं, घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों के भी मरने की खबर है. | 

सेना के सूत्रों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं |  इनमें 3 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है जबकि एक अभी भी लापता है | सेना के सूत्रों के मुताबिक, हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को बचाया भी गया है | इसके अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के गग्गेनेर क्षेत्र के पास कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं |  हालांकि, सेना ने इस इलाके में भी अपना बचाव अभियान शुरू कर दिया है | यह इलाका श्रीनगर से सड़क से कटा हुआ है, यही कारण है कि बचाव दल को यहां पैदल ही पहुंचना पड़ा है | कुछ दिन पहले 7 जनवरी को जम्मू और कश्मीर में एलओसी के पास पुंछ जिले में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई | वहीं तीन अन्य पोर्टर घायल हो गए थे | पुंछ जिले में 7 जनवरी की रात बर्फीला तूफान आया था. इस दौरान पोस्ट पर तैनात पोर्टर इसकी चपेट में आ गए थे |