Since: 23-09-2009
किसान और युवा परेशान विकास कार्य हुए ठप्प
कार्य ना करना पड़े इसलिए कमेटी बना रही सरकार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो अजित जोगी ने भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की | प्रदेश सरकार आशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है | इन्होने कहा था की प्रदेश में पूरी शराब बंदी कर देंगे | लेकिन यहाँ तो शराब मंडी कर दी है | सरकार गाँव गाँव में शराब बेचने में लगी है | किसान और युवा परेशान हो रहा है | किसानो को भिखारी बना दिया गया है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जब कार्य करने का मन नहीं होता तो कमेटी बना देते है |
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार अपने कोई भी वादे पूरे नहीं कर रही है | प्रदेश का किसान परेशान हो रहा है | उसकी धान की खरीदी सही दाम में नहीं की जा रही है | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जब कार्य नहीं करना होता है तो वो कमेटी बना देते है | निकाय चुनाव को अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने को लेकर राज्य सरकार को आड़े हांथों लेते हुए जोगी ने कहा की | अप्रत्यक्ष चुनाव कराकर कांग्रेस अपनी चाल में कामयाब हो गई | सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी कराने की बात कही थी | लेकिन भूपेश बघेल सरकार ने यहाँ शराब मंडी बना दी है | सरकार गाँव गाँव जाकर शराब बेच रही है | एक गाँव में चार दुकानों में शराब बांटी जा रही है |
अजित जोगी ने कहा की सरकार का पैसे का प्रबंधन बिलकुल नहीं है | किसानो को परेशान किया जा रहा है | किसानो को भिखारी बना दिया गया है | सरकार कहती है की एक खरीदी केंद्र से सीमित धान खरीदेंगे | उससे ज्यादा खरीदी नहीं होगी | पैसे का प्रबंध ना होने के कारण सारे विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है | ना तो ठेकेदारों को कार्य के लिए पैसा दिया जा रहा | ना ही अधिकारीयों को |
MadhyaBharat
14 January 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|