मूकबधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म दो गिरफ्तार
 RAPE WITH A MINOR GIRL

अस्पताल में नाबालिग की हालत बिगड़ी

 

रीवा में एक 14 वर्षीय मूकबधिर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है |  पुलिस ने ममले को संज्ञान में लेते हुए दो आरोपी दरिंदों  को गिरफ्तार कर लिया  | और पोक्सो एक्ट के तहत उनपर कार्यवाई की  | बच्ची की तबियत बिगड़ने से उसको इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | | 

मध्य प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच आए दिन चोरी, लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी वारदातें आम हो चुकी हैं  | अपराधियों को अब पुलिस का नाम मात्र का भी डर नहीं रह गया है   | जिसके कारण वह खुलेआम ऐसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं | रीवा के बैकुंठपुर में  14 वर्षीय मूकबधिर नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है |  बच्ची के गांव के दो वहशी  दरिंदों ने  उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया  |  जब मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों को लगी तो  | उन्होंने कमरे में जाकर बच्ची को छुड़ाया  | और दोनों आरोपियों को अपनी पकड़ में रखा  | और इसकी सूचना  परिजनों ने संबंधित थाने को दी   | जिसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  | 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही की |  घटना के बाद  बच्ची की तबीयत बिगड़ गई  |  जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  | जहां पर  उसका इलाज जारी है |