मंत्री टीएस सिंहदेव ने वाणिज्यिक कर सचिव को लिखा पत्र
 T.S SINGH DEV

तम्बाकुयुक्त गुटखा गुड़ाखू पर प्रतिबंध लगाने पर करें विचार

 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव को पत्र लिखकर कहा की  प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू से लोगों की सेहत  पर बुरा पड़ रहा है |  इस पर प्रतिबन्ध लगाने पर विचार किया जाना चाहिए  | 

यदि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र को वाणिज्यिक कर  विभाग के सचिव ने मान लिया और लागू कर दिया तो  |  छत्तीसगढ़ में तम्बाकूयुक्त सामान मिलने बंद हो जाएंगे  | दरअसल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर प्रतिबंध लगाने के लिए वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव को पत्र लिखा है  .| उन्होंने लिखे पत्र में कहा है कि प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू की बाजार में अवैध बिक्री हो रही है  | इसे खाकर बड़ी संख्या में लोग दंत रोगों, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं  .| शासन के स्वास्थ्य बजट पर भी इसका असर पड़ रहा है  | कई परीक्षणों से यह भी पुष्टि हुई है कि पान मसालों में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम कॉर्बोनेट पाई गई है  | जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है  | इसलिए प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर तत्काल प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाना चाहिए  |