यातायात सप्ताह में ट्रैफिक पुलिस की गांधीगिरी
 GANDHIGIRI OF TRAFFIC POLICE

नियम का उल्लंघन करने वालों को पहनाई माला  

 

यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान ट्रैफिक पुलिस का  अनोखा  अंदाज देखने को मिला  | यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों  का पालन करने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें गुलाब के फूल दिए |  जो पालन नहीं कर रहे थे उनको  फूलों का हार पहनाकर  स्वागत किया |  साथ ही यातायात नियम पालन करने की समझाइश  दी | 

छतरपुर मे यातायात सप्ताह के तहत ट्रैफिक  पुलिस की गांधीगिरी देखने को मिली |  ट्रैफिक पुलिस ने अनोखे अंदाज में यातायात के  नियम  पालन करने वालो को रोक कर गुलाब का फूल भेट किया  |  और जो ट्रैफिक  नियम का उल्लंघन कर यातायात को चुनौती दे रहे थे  | उनके गले मे फूलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया  | और वाहन चालक को बताया गया की यातायात नियम का पालन ना करने पर वो  किसी दुघर्टना का शिकार हो सकते है  | इसलिये माला पहनाकर उन्हे सावधान किया जा रहा है  |  यातायात प्रभारी ने बताया कि लोगो को समझाने के लिए गांधीगिरी का सहारा लिया जा रहा है |   इसके बाद इन पर चालानी कारवाई की जायेगी |