जिले के वाहनों से टोल टैक्स लेने पर हुआ विवाद
 VEHICLES TOLL FREE

महापौर ने टोल प्लाजा के बाजु से बनवाया बायपास

 

नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा पर समय की बर्बादी से बचने के लिए फ़ास्ट टैग की सुबिधा शुरू की गई हैं  | मगर यह सुबिधा आसपास के गावं के लोगो के लिए अब मुसीबत बन चुकी हैं | रोज इस टोल प्लाजा से गुजरने वाले आस-पास के लोगो पर दवाब बनाया जा रहा हैं की वे या तो फ़ास्ट टैग लगाए या फिर टोल पर नगद भुगतान करे  |  जिस कारण रोज विवाद की स्थिति बन रही हैं  | 

शहर से महज 11 किलोमीटर दूर हैं अशोका टोल प्लाजा  | जहाँ भाजपा शासनकाल के दौरान अशोका कम्पनी द्वारा टोल प्लाजा स्थापित किया गया था  दरअसल यह टोल अभी जिस स्थान पर लगा है |   उसे ठीक विपरीत दिशा में शहर से 24 किलोमीटर दूर होना था | जिसके विरोध में उस समय भी शहरवासियों ने आंदोलन किया था  |  तब भाजपा सरकार द्वारा जिले के वाहनों को टोल टैक्स  मुक्त किया गया था |  मगर अब जब से केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी टोल प्लाजा में फास्ट टैग लागु किया गया |  तब से टोल संचालक द्वारा जिले के वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जाने लगा और जिले वासियों को भी फास्ट टैग लगाने को कहा गया  |  जो अब विवाद का कारण बन गया  | इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शहर वासियों ने पहले भी कई बार टोल प्लाजा पहुंचकर जिले के वाहनों को टोल टैक्स मुक्त करने की बात प्रशासन और टोल प्रशासन से की  | लेकिन टोल प्लाजा से किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने कोई रुचि नही ली  |  टोल प्रशासन को शहर के सभी संगठनों ने 15 तारीख तक का समय बातचीत के दिया  | लेकिन टोल अधिकारियों के कानों में जू तक नही रेंगी |  जिससे नाराज होकर हजारों की संख्या में शहर की जनता ने इकठ्ठा हो कर बिरोध दर्ज कराया |  मगर बात बढ़ गई और गुस्साई भीड़ में हंगामा कर तोड़-फोड़ शुरू कर दी  | .

भीड़ ने टोल प्लाजा में बने सभी केबिनों में तोड़फोड़ की |  मौके पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया  |  लेकिन इस दौरान पुलिस के साथ भी गुस्साई भीड़ की झुमाझटकी हुई  | जिसके चलते पुलिस ने भी किनारा कर लिया और पूरा तमाशा दूर खड़े होकर देखा  | विरोध कर रहे लोगो का कहना हैं की अगर टोल टैक्स मुक्त नही किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा  | गुस्सए   लोगो की समस्या के निराकरण के लिए |  निगम की महापौर ने तो मौके पर ही टोल प्लाजा के बाजु से जेसीबी मशीन से बाईपास रोड का निर्माण करवा डाला  | जिससे आस - पास के लोग टोल प्लाजा मार्ग से जाने से बच जाए   |