कमलनाथ सरकार के खिलाफ विधायक का धरना
 KAMALNATH SARKAR

सरकार की कार्यप्रणाली से मुन्नालाल गोयल नाराज

अपना वचन ही नहीं निभा रही कांग्रेस सरकार

मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुसीबतें बढ़ना शुरू

 

मुख्यमंत्री कमलनाथ जी  | आपके राज में हो क्या रहा हैं | आपकी सरकार के खिलाफ आप ही के विधायक थक हार के धरने पर बैठ गए  |  विधायक का कहना है हम अपने वादे ही नहीं निभा पा रहे हैं |  सरकार कुछ कर ही नहीं रही  |  कमलनाथ जी इन इशारों को  समझिये  और हवा से जमीन पर आ जाइये  कहीं ऐसा न हों जिन विधयकों के सहारे आपकी सरकार चल रही है  | वही विधायक आपका दमन छोड़ कर किसी और को अपना नेता न चुन लेंमुख्यमंत्री कमलनाथ जी आपके राज में जनता की हालत खराब है ये सभी जानते हैं  | लेकिन आपके राज में विधायक और मंत्रियों की भी हालत खराब है ये कोई मानने को तैयार नहीं होता था  |  लेकिन अब आपकी कार्यप्रणाली से कांग्रेस के भीतर ही भीतर आपके खिलाफ माहौल बन रहा है  | अलग अलग गुटों में बंटे कोंग्रेसी भी यह कहने लगे हैं कि आपकी  सरकार राम भरोसे चल रही है |  काम कुछ हो नहीं रहे  | माफिया के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है  |  क्या मंत्री क्या विधायक सब खून के आंसू रो रहे हैं  | अब ग्वालियर के विधायक मुन्नालाल गोयल को ही ले लें  | उनकी मानें तो आपके पास समय ही नहीं है  | गोयल ने आपको पत्र भी लिखा लेकिन आप विधायक को तवज्जो देना उचित ही नहीं समझा  | कमलनाथ जी आप ये बात भूल गए हैं कि आप इन्हीं विधायकों की दम से मुख्यमंत्री हैं  | कमलनाथ जी आप भले ही हमने ये किया  | हमने वो किया कह कर अपनी पीठ खुद थपथपाते  रहें लेकिन मुन्नालाल गोयल जैसे विधायकों का रुख तो ये बताता है आपकी सरकार विधायकों की कसौटी पर भी खरी नहीं है  | विधायक मुन्नालाल गोयल आपकी सरकार के खिलाफ विधानसभा के पास  धरने पर बैठ गए  |  मुन्नालाल भूमिहीनों को पट्टा नहीं मिलने से अपनी ही सरकार से खासे नाराज हैं  | ग्वालियर पूर्व  विधानसभा क्षेत्र में 1200 भूमिहीन लोग हैं   |  जिन्हें पट्टा देने का वादा किया गया था लेकिन सरकार में आते ही कांग्रेस ने इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल  दिया |  विधायक का कहना है   कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में भूमिहीनों को पट्टा देने का  वादा किया था | 

कमलनाथ जी यह सब तो ऑन रिकॉर्ड है |  ऑफ रिकॉर्ड सुनेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे  | ऐसे में आप अपनी सरकार की उपलब्धियां सर्च लाइट लेकर ढूंढने जाएंगे तब भी कुछ नहीं मिलेगा   | विधायक मुन्नालाल गोयल  सिंधिया खेमे  के मुखर विधायक हैं  इसलिए वे आपसे सीधे सीधे संवाद कर रहे हैं  | उनका आरोप है कि  विधायक और मुख्यमंत्री के बीच में संवादहीनता  हमेशा बनी रहती है | ऐसे में सवाल ये उठता है कि आप जनता के बीच जाते नहीं हैं  विपक्ष तो छोड़िये सत्तापक्ष के विधायकों को आप समय नहीं देते तो फिर सरकार आप किस के कहने  से चला रहे हैं  | कमलनाथ जी आपके लोगों ने ही आपकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं  | नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपने बड़ी बड़ी बातें की | लेकिन आपकी पार्टी के विधायक   लक्ष्मण सिंह और हरदीप सिंह डंग ने आपको आइना दिखा दिया | गाडरवारा से कांग्रेस विधायक सुनीता पटेल को तो मंच से  आपके सिस्टम  को कोसना पड़ा  .और उन्होंने कहा रेत उत्खनन पर सरकार ने उनके साथ धोखा किया  है  | ऐसे में मुन्नालाल गोयल का सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना यह बताता है कि पहले साल में आपकी सरकार जुबानी जमाखर्च के आलावा कुछ नहीं कर पाई है  |