वन विभाग ने कराया अनुभूति कार्यक्रम
 Realization program

पर्यावरण जानवरों की सुरक्षा की दी जानकारी

 

मध्य प्रदेश इको पर्यटन विकास निगम और  कर्थुआ वन परिक्षेत्र अधिकारी  के सहयोग से अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया  | कार्यक्रम में पर्यावरण बचाने और जानवरों की सुरक्षा सम्बंधित जानकारी दी गई  | इस मौके पर स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक रहने को भी कहा गया  | 

सिंगरौली में  मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अनुभूति कार्यक्रम  कराया गया |  कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एन  जयसवाल सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एन तिवारी एवं प्रशिक्षु एसडीओ बघेल के द्वारा पर्यावरण सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की |  इस दौरान एसडीओ ने पर्यावरण बचाने के बारे में लोगों को जानकारी दी  | उन्होंने लोगों से जंगली जानवरों और जंगलों को नुक्सान ना पहुंचाने की अपील की  | उन्होंने कहा    वनों से ही वर्षा होती है  | इसीलिए पेड़ पौधों की सुरक्षा करें  |  ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं |   

कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर  जन जागरूकता  कार्यक्रम भी किया गया   | साथ ही आसपास के स्कूली बच्चों  को कई तरह की प्रतियोगिता जैसे जलेबी दौड़ ,आंख  मिचोली सहित  विभिन्न तरह के आयोजन  किया गया  | बाद में  बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया  |