एनएसयूआई का आरोप कुलपति के कहने पर हुई कार्यवाई
पुलिस ने कहा बॉन्ड ओवर उल्लंघन में हुई है गिरफ्तारी
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में आंदोलन करने आए | एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सहित छह लोगों को विश्वविद्यालय पुलिस ने हिरासत में ले लिया | खबर लगते ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय थाने पहुंच गए | और जोरदार हंगामा किया | एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुलपति के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया | वहीं पुलिस ने गिरफ्तारी की वजह बॉन्ड ओवर उल्लंघन बताया |
ग्वालियर में पुलिस ने आंदोलन करने जा रहे एनएसयूआई के महासचिव सचिन द्विवेदी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया | और इन सभी को थाने ले आई | पदाधिकारियों के थाने ले जाने की खबर लगते ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय थाने पहुंच गए | और हंगामा करने लगे | हंगामे के बीच विश्वविद्यालय पुलिस इन पदाधिकारियों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची | विश्वविद्यालय पुलिस के मुताबिक एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सचिन द्विवेदी का बॉन्ड ओवर उल्लंघन मामले में वारंट था | इसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी की गई है |
हंगामे के बीच वहीं पांच अन्य कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट में छोड़ दिया गया | लेकिन एनएसयूआई के कार्यकर्ता सचिन द्विवेदी को रिहा करने की मांग पर अड़ गए | और कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करने लगे | एनएसयूआई महासचिव सचिन द्विवेदी का कहना है कि विश्वविद्यालय की कुलपति के इशारे पर | पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की है | जबकि वह शांतिपूर्ण आंदोलन करने जा रहे थे |