हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा
 MAZDUR DIED DUE TO CURRENT

मजदूर की हालत गंभीर  लोगों ने किया चक्का जाम

 

एक मजदूर काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया  | जिससे वह बुरी तरह झुलस गया  |  मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया  |  जिसके बाद लोगों ने हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया  | पुलिस और बिजली विभाग की समझाइश के बाद लोगों ने चक्का जाम हटाया | 

टीकमगढ़ के रजा नगर कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया  | जब एक मकान पर काम कर रहा  मजदूर मकान के  ऊपर से  निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया  | इस हादसे में मजदूर बुरी तरह  झुलस गया  |  लोहों ने मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया  | हालत गंभीर होने के कारण मजदूर को  ग्वालियर रेफर कर दिया गया  |  गौरतलब है की  कुछ महीने पहले उसी कॉलोनी में एक मजदूर लड़का काम करते हुए  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था  |  जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी  | घटना की  जानकारी लगते ही लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया  | और हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए मांग करने लगा  | हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे  | पुलिस ने  लोगों से चक्का जाम खोलने की बात कही  |  फिर भी  लोग  तैयार नहीं हुए  | जब नगर निरीक्षक अनिल मौर्य ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया  |  तो उन्होंने स्टीमेट बनाकर लाइन को वहां से हटाने की बात कही  | तब जाकर मोहल्ला वासियों ने चक्का जाम  खत्म किय   |