Since: 23-09-2009
पीसी शर्मा का कार्यकर्ता के प्रति बुरा बर्ताव
कांग्रेस नेता पर भड़के मंत्री पीसी शर्मा
अपने ही कार्यकर्ता को बेइज्जत कर भगाया
ये खबर मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क और विधि मंत्री पीसी शर्मा के लिए हैं | मंत्री पीसी शर्मा कांग्रेस में सहज सामान्य माने जाने वाले नेता थे लेकिन अब पीसी शर्मा के सिर सत्ता का नशा चढ़ के बोल रहा है | उन्हें सच बोलने वाले अपने लोग भी पराए लग रहे हैं| किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र वर्मा मंत्री पीसी शर्मा को अपनी समस्या बताने पहुंचे थे | लेकिन पीसी शर्मा ने अपना आपा खोकर उनकी ऐसी बेज्जती की कि पूछिए मत | मंत्री पीसी शर्मा जी पता नहीं सत्ता आज है कल हो न हो | लेकिन आपका ये बर्ताव बताता है कि अगर आप ऐसे ही चले तो फिर न पद रहेगा और न सरकार | वैसे भी लोगों ने आपको सेवा करने के लिए चुना है |
हरदा में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा अपना आपा खो बैठे | उन्होंने अपनी पार्टी के एक परेशान पदाधिकारी को अपनी समस्या रखने पर डांटकर भगा दिया | मंत्री शर्मा ने कांग्रेस नेता को जेल में बंद करने तक की धमकी दे दी | इसके बाद सत्ता की गर्मी से बौराये मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस नेता को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर करवा दिया | दरअसल हरदा के प्रभारी मंत्री पीसी शर्मा कलेक्ट्रेट पहुंचे | वे लोगों की समस्याओं के आवेदन ले रहे थे | इस दौरान किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र वर्मा अपनी समस्या बता रहे थे जैसे ही उन्होंने ये कहा कि आप जिन को मिठाई खिला रहे हो वो मेरे साथ गुंडाई कर रहे हैं | बस फिर क्या था सत्ता का नशा मंत्री शर्मा के सिर चढ़ गया और पीसी शर्मा का असली रूप सबके सामने आ गया | पहले दिखाते हैं आपको पीसी शर्मा का वो वीडियो जिसमे वो कांग्रेस नेता की भरपूर बेजत्ती कर रहे हैं |
इस हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता वर्मा ने पीसी शर्मा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए | साथ ही उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर चापलूसी करने का आरोप भी लगाया | पीसी शर्मा के बर्ताव से कांग्रेस नेता की हालात खराब थी | उनको डर था कि पीसी शर्मा उनको बिना कसूर के जेल भिजवा देंगे |
इस हंगामे के बाद किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेंद्र वर्मा इस कदर भयभीत नजर आये कि बाद में उन्होंने मंत्री पीसी शर्मा से माफ़ी तक मांगी | जबकि वीडियो बताता है कि इस घटना क्रम में गलत बर्ताव मंत्री जी कर रहे हैं | इसके बाद कांग्रेस नेता शैलेन्द्र वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे साथ हो रहा है अन्याय| मेरी सरकार | पीसी शर्मा जी आपके इस बर्ताव को आपकी पार्टी के नेता तो सहन कर लेंगे | लेकिन जनता नहीं करेगी | बाकी आपकी मर्जी है |
MadhyaBharat
21 January 2020
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.
Created By: Medha Innovation & Development
|