शराब के नशे में दामाद ने की ससुर की हत्या
 HATYA

खाने को लेकर मामूली कहा सुनी पर की हत्या  

 

गांधीनगर की गोंड बस्ती में  दामाद ने चाचा ससुर की नशे की हालत में  हत्या कर दी  |  बताया जा रहा है कि शराब के नशे में खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई |  जिसके बाद  दामाद ने अपने ही चाचा ससुर को मौत के घाट उतार दिया  | 

भोपाल में गांधीनगर की गोंड बस्ती के  पारदी मोहल्ले में एक दामाद  ने  अपने चाचा ससुर की हत्या  कर  दी  | घटना देर रात उस समय हुई जब दोनों साथ मे बैठकर आरोपी के घर में शराब पी रहे थे |  शराब के नशे में खाने को लेकर कहासुनी होने पर  दामाद  ब्याज सिंह  अपना आपा खो बैठा  | और उसने  अपने चाचा ससुर की हत्या कर दी  | बताया जा रहा है की दोनों का घर मोहल्ले में आमने सामने है |  मृतक का नाम नीमक सिंह बताया जा रहा है  | आरोपी ब्याज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |