दलित युवक को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की थी कोशिश
 Meeting the victim

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष ने की मुलाकात

 

कुछ ही समय पहले सागर जिले के गावं में बच्चों के विवाद पर झगड़ा इतना बढ़ा की दलित युवक पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई |  युवक करीब 60 फीसदी झुलस गया  |  दो दिन सागर के अस्पताल में इलाज के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया | पांच लोगो ने इस युवक को जिन्दा जलने की कोशिश की थी  | अब यह घटना क्रम दिल्ली तक गूंज रहा हैं |  जिसके चलते पीड़ित दलित युवक के मिलने राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे  |बच्चो को लेकर विवाद इतना बढ़ा की पांच लोग हैवान बन गए   | और एक जिन्दा आदमी को बेरहमी से केरोसिन दाल कर आग लगा दी   | पीड़ित दलित युवक 60 प्रतिशत तक जल गया  |  जिसे सागर के अस्पताल में एडमिट किया और उसके बाद उसे भोपाल में एडमिट किया गया | अब यह मामला तूल पकड़ रहा हैं  | युवक दलित हैं और उसका परिवार डरा हुआ हैं  |  जगह - जगह मदद की गुहार लगा रहा हैं |  पूरा परिवार अपनी जान को खतरा बता रहा हैं  |  ऐसे में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर मुरुगन ने आज भोपाल के अस्पताल में पीड़ित से मुलाकात की  

साथ  ही पीड़ित परिवार के लोगों से उनकी समस्या को सुना | पीड़ित पांचों हैवानो को अच्छे से जानता हैं | उनके नाम पते भी बताये  |  इसके आलावा अन्य लोगो की पहचान भी बताई| पीड़ित का दर्द सुनकर  | डॉक्टर मुरूगन ने अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रदेश सरकार से मांग की है | इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी मदद के लिए कहा है |  आगे के इलाज के लिए डॉक्टर मुरूगन ने बताया कि पीड़ित धन सिंह अहिरवार को दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल ले जाया जायेगा  | जिसके लिए एयर एंबुलेंस की भी मांग की गई हैं | 

आपको बता दे की पूरा मामला क्या हैं |  दरअसल  | मोतीनगर थाना अंतर्गत धर्मश्री की आवासीय काॅलोनी में बुधवार रात बच्चों में विवाद हुआ  |  विवाद इतना बढ़ा की दलित युवक पर पांच हैवानों ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की | युवक करीब 60 फीसदी झुलस गया |  दो दिन उपचार के बाद शुक्रवार को उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है | पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है  | इस घटना के दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था  | लेकिन मोतीनगर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर लौटा दिया था  | इसी मामले में आरोपी राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे |  14 जनवरी की रात आरोपियों ने परिजनों से मारपीट करते हुए धन सिंह को घेर लिया और उसे आग लगा दी  | आरोपी कई दिनों से परिवार के लोगों को परेशान कर रहे थे  |  मोतीनगर पुलिस ने आरोपी छुट्टू, अज्जू, कल्लू, इरफान के खिलाफ धारा 294, 323, 452, 307, 34 व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है