कलेक्टर पर टिप्पणी को लेकर कर्मचारी संघ हड़ताल पर
 Staff strike

निधि निवेदिता पर अशोभनीय बयान को लेकर खोला मोर्चा  

 

पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव के कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ दिए विवादित बयान के बाद  | राजगढ़ में  एक  दर्जन से  अधिक कर्मचारी संघ के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है |  संघ ने इस दौरान काम ना करने की घोषणा की है | 

राजगढ़ में कलेक्टर निधि निवेदिता  के थप्पड़ काण्ड  पर  विवादित टिप्पणी  से  नाराज कर्मचारी संगठन ने पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | कर्मचारी संघ ने कलम बंद कर हड़ताल की घोषणा की है  | साथ ही काली पट्टी बांध कर विरोध जताया है |  जिले के पटवारी संघ ,आर आई संघ, नगरपालिका कर्मचारी संघ, जिले के सीएमओ, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार , नायब तहसीलदार , सहित आदि संघ हड़ताल पर चले गए है  | गौरतलब है की |  राजगढ़ में caa का समर्थन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस और प्रशासन द्वारा मारपीट की गई थी  | जिसके बाद   कलेक्टर निधि निवेदिता पर कार्यवाई को लेकर भाजपा ने सभा का आयोजन किया था | जिसमे पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव ने कलेक्टर महिला के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी | जिससे राजगढ़ जिले के कर्मचारी और अधिकारी खासे नाराज हैं  |