Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
संत नगर में मनाया गया गणतंत्र दिवस

विभिन्न स्कूलों संस्थाओं में हुआ ध्वजारोहण

 

 26 जनवरी गणतंत्र दिवस संत नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  संत नगर के विभिन्न स्कूलों संस्थाओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया  | मिठाई बनती गई रंगा-रंग कार्यक्रम हुए  | देश भक्ति के गीत गाये गए

गणतंत्र दिवस संत नगर में शैक्षणिक संस्था शहीद हेमू कलानी एजुकेशनल सोसायटी |  द्वारा संचालित विद्यासागर पब्लिक स्कूल में संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्ध भाऊ द्वारा ध्वजारोहण किया गया  | नन्हे मुन्ने बच्चे ने झांसी की रानी | सुभाष चंद्र बोस  |  शहीद भगत सिंह | चंद्रशेखर आजाद  | जैसे वीर क्रांतिकारियों की वेशभूषा पहन कर स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया  | संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज द्वारा भी झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया  | यहां सेना के रिटायर्ड कर्नल नारायण पारवाणी एवं अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया  | 

मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल एवं  नवनिधि हस्सोमल लखानी पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया गया  |  यह संस्था के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे |  साधु वासवानी ने इस अवसर पर विशाल प्रभात फेरी निकाली  | प्रभात फेरी संत नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई साधु वासवानी स्कूल पर संपन्न हुई  | यहां शिक्षाविद विष्णु ज्ञानी विधायक प्रतिनिधि राम बंसल जोन अध्यक्ष दीपा नरेश वासवानी पार्षद भारती महेश खटवानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया राष्ट्रगान के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | वहीँ क्राइस्ट मेमोरियल ग्रुप ऑफ स्कूल  में आए हुए अतिथियों द्वारा तिरंगा फहराया गया स्कूल के संचालक डॉ मनीष  मैथ्यूज  ने सभी को 26 जनवरी की बधाई दी |  सुचिता कृपलानी शासकीय कन्या महाविद्यालय में संत नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगा फहराया गया या स्कूल की प्राचार्य यासमीन कौशल ने सभी बच्चों को 26 जनवरी की बधाई दी | नवयुवक सभा संस्था द्वारा स्कूल परिसर में तिरंगा फहराया गया | कार्यक्रम में भोपाल एडिशनल एसपी दिनेश कौशल, थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी, नवयुवक सभा  संस्था के अध्यक्ष तोलाराम  हेमथानी ,राजेश हिंगोरानी,  संस्था के समस्त पदाधिकारियों  एवं गणमान्य  नागरिक मौजूद थे | दीपमाला पगरानी संस्कार पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी बसंत चेलानी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा तिरंगा फहराया गया या स्कूल में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया  |  संत नगर में विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया संत नगर के पत्रकार चौक पर प्रेस क्लब संत नगर के विभिन्न पेपरों एवं चैनलों के पत्रकार साथियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया  | राष्ट्रगान के पश्चात सभी को मिष्ठान का वितरण किया |   बैंकर्स क्लब द्वारा संत नगर स्थित कृष्णा प्लाजा में क्लब के अध्यक्ष गुलाब जेठानी सुंदर कृष्णानी एवं समस्त क्लब के सदस्यों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया  | यहां देशभक्ति के गीत गाए गए  | इस अवसर पर समस्त बैंकों में कार्यत कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे  | 

MadhyaBharat 28 January 2020

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.