CAA के समर्थन में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा
 CAA SUPPORT RALLY

RSS भाजपा सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

 

सिंगरौली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शांतिपूर्ण तरीके से  तिरंगा यात्रा निकालकर  सी ए ए  का  समर्थन किया  |  तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आरएसएस और भाजपा के समर्थक शामिल रहे | 

सिंगरौली में तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकली गई |  तिरंगा रैली कॉलेज मोड़ , मस्जिद तिराहा ,अबेडकर चौक , कोतवाली थाना से  होते हुए ऑटो स्टैंड में समाप्त हुई  |  इस दौरान किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए  प्रशासन ने  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बना रखी थी | तिरंगा रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले की पुलिस तैनात रही |  थाना प्रभारी अरुण पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा  | इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  की पूर्णिमा सिंह  , विक्रम सिंह सहित आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में CAA के समर्थन में रैली में शामिल हुए  |  लोगों ने इस शांति पूर्ण रैली का जगह जगह स्वागत किया  | और सराहना भी की  |