नाबालिग के साथ दुष्कर्म के 6आरोपी गिरफ्तार
  Rape accused arrested

गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग थे शामिल

 

बिलासपुर में  नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ  दुराचार करने वाले  मुख्य आरोपि सहित छह और आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया गया है | जिसमे से तीन नाबालिग है  |  पड़ोस में रहने वाले युवक ने लड़की को  कार से घर छोड़ने के बहाने | अपने साथियों के साथ मिलकर घृणित वारदात को अंजाम दिया था | बिलासपुर के  सरकंडा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप के मामले में सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है |  मुख्य आरोपि के साथ तीन नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है  | बताया जा रहा है की  गणतंत्र दिवस के दिन स्कूली छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ देवकीनंदन स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर घर लौट रही थी |  जब दोनों जबरापारा चौक पहुंचे तो उनके पड़ोसी दीपक सिंह ने अपनी कार में लिफ्ट देकर उसे घर छोड़ने की बात कही  | उस कार में दीपक सिंह के साथ उसके कुछ दोस्त भी सवार थे  |  पहले छात्र ने साथ जाने के लिए लिए मना किया|  लेकिन जोर देने पर वह मान गई  | आरोपि दीपक सिंह ने घर छोड़ने की बजाय उसे  |  बिरकोना क्षेत्र के सुनसान इलाके में लगाया |  जहां आरोपि दीपक ने अपने साथियों योगेश वर्मा और राहुल देवांगन और अन्य के साथ मिलकर दुराचार किया | आरोपियों ने  किशोरी के साथ मार पीट की और डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये .| जिसके बाद उसने यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी | और मौके से फरार हो गया  | घर लौट कर पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता और सहेली को दी | परिजनों के साथ इसकी शिकायत थाने में की | सरकंडा थाने में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया  |