निगम के निर्माणाधीन कांपलेक्स में मिला शव
 Dead body

मृतक के साथी हुए फरार सभी थे दिहाड़ी मजदुर                          

 

नगर निगम के निर्माणाधीन कांपलेक्स में शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई  | मृतक दिहाड़ी मजदुर था  |  बिल्डिंग का निर्माण करवा रहे ठेकेदार ने इसकी सुचना पुलिस को दी |  पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं  | 

सिंगरौली मोरवा में नगर निगम की मीट मंडी के सामने बन रहे निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स के दुकान नंबर 24 में दिहाड़ी मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया  |  ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में इसकी सूचना मोरवा पुलिस को दी गई  | घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची

 शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  | ठेकेदार ने बताया की मृतक उसके यहां मजदूरी का काम करता था  | उसका नाम विजय रावत निवासी ग्राम डहुआ डोल थाना जियावन हैं  | विजय रावत अपने तीन साथी जोकी ग्राम कोचिला सीधी निवासी रानी सिंह, महेंद्र कुमार सिंह एवं बुधराज सिंह  के साथ निर्माणाधीन कमरे में रहकर मिस्त्री का काम किया करता था  | उसे सुबह रानी सिंह ने फोन से सूचित किया  जो  मृतक की प्रेमिका है   साथ रह कर मजदूरी का काम  करती थी | कल रात शराब के नशे में विजय रावत का झगड़ा महेंद्र और बुधराज  से हो गया था |    जिसमें विजय को काफी चोटें आई है | पुलिस को घटनास्थल से विजय का शव मिला  | लेकिन मौके से रानी फरार थी | इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संभावित तीनों आरोपियों की तलाश में टीम रवाना कर दी गई हैं  |  वही थाना प्रभारी ने कहा कि  आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।.