कंप्यूटर बाबा के गले की हड्डी बना समाधी लेने वाला बयान
 COMPUTER BABA

समाधि के लिए प्रशासन को जमीन देने का दिया गया ज्ञापन

 

 नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा अपने निजी कार्यक्रम के लिए  सिंगरौली पहुंचे थे | जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर बाबा के विरोध में जमकर नारेबाजी की और |  जिला प्रशासन को बाबा के समाधी लेने हेतु  जमीन उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन दिया  |  भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है की | कंप्यूटर बाबा ने कहा था की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  अगर चुनाव में हार जाएंगे तो वो समाधि ले लेंगे | लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया  | 

नदी न्यास अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा का दिग्विजय सिंह की हार पर समाधि लेने का बयान अब उनके गले की हड्डी बन गई है  |   सिंगरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर बाबा के सिंगरौली पहुँचाने पर विरोध किया  | और जिला प्रशासन को बाबा के लिए सामधि हेतु जमीन उपलब्ध कराने का ज्ञापन सौंपा |  इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की | और कंप्यूटर बाबा समाधी लो | वापस जाओ  |  और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए  |  गौरतलब है की लोकसभा  चुनाव में कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस प्रत्यासी और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की जीत का दावा किया था  |  और उनके पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की थी |  कंप्यूटर बाबा ने दम भरते हुए कहा यह की अगर दिग्विजय सिंह भोपाल से नहीं जीत पाए तो वे समाधि ले लेंगे  |  लेकिन दिग्विजय सिंह की हार के बाद बाबा अपनी जवान से पलट गए | और उन्होंने समाधि नहीं ली |  इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा  |