चोरियों की शिकायत, पुलिस पर भड़के मुख्यमंत्री
चोरियों की शिकायत, पुलिस पर भड़के मुख्यमंत्री
विदिशा शहर के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जब शहर में चोरियों की शिकायत मिली तो वे भड़क गए। उन्होंने अपने तेवर बदले और बोले- मुझे शिकायत मिली है कि विदिशा में चोरियां बहुत हो रही हैं। पुलिस वाले सख्त हो जाएं, चोरों को ठीक करो, नहीं तो मैं तुम्हें ठीक कर दूंग। यह नहीं चलेगा कि चोर ताले तोड़ते रहें और पुलिस यह कहे कि तलाश तो कर रहे हैं। सीएम यहीं नहीं रुके। वे बोले मप्र में डाकू रहेंगे या शिवराज सिंह। मैंने प्रदेश को डाकुओं से मुक्त कर दिया तो चोरों की क्या मजाल है। लट्ठ लगाओ चोरों में, व्यवस्था सुधारोरंगई स्थित बाढ़वाले मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने पीछे ही बने 75 लाख रुपए के सामुदायिक भवन 'दिवस बसेरा' के लोकार्पण के साथ 9 करोड़ 72 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। जबकि 32 करोड़ 86 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। चौहान ने उद्योगपतियों से जंबार बागरी में बन रहे नए औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने का आव्हान किया, ताकि क्षेत्र की दशा बदले। मेरी बेटी की शादी है, सबको न्यौताशिवराज सिंह बोले कि आगामी चार मार्च को मेरी बेटी रिंकी की शादी है। साधना सिंह तो उसी की व्यवस्थाओं में लगीं हैं। सभी को आमंत्रण कार्ड भेजना संभव नहीं हैं। किसे भेजें, किसे नहीं, यह बड़ा असमंजस है। आप सब आना, मेरा दिल से सबको निमंत्रण है।