जामिया इलाके में युवक ने चलाई गोली
 BULLET IN JAMIA

युवक शादाब आलम को गोली लगी

 

दिल्ली के जामिया इलाके में नागरिकता विरोधी कानून CAA के विरोध में होने जा रही रैली से ठीक पहले एक युवक ने गोली चला दी |  इस घटना में एक युवक घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया  ...  बताया जा रहा है कि शादाब आलम के हाथ में गोली लगी है |  वहीं गोली चलाने वाले  युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है | 

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में जामिया से राजघाट तक मार्च निकाला गया  |  हालांकि, मार्च जैसे ही आगे बढ़ना शुरू हुआ, एक युवक वहां दौड़ते हुए पहुंचा और गोली चलाने से पहले तमंचा लहराने लगा |  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह युवक सुनहरे रंग का कट्टा लिए था और उसने गोली मारने से पहले कहा था कि आओ मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं  | बताया जा रहा है कि वह मार्च के आगे दौड़ते हुए पहुंचा था |  उसने दिल्ली पुलिस से केवल 10 मीटर की दूरी पर शादाब पर गोली चलाई है |  इसके बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले  युवक को हिरासत में ले लिया है  |  हमलावर अपना नाम  गोपाल बता रहा है. | पुलिस हमलावर के दावे की जांच कर रही है |  घायल छात्र की पहचान शादाब के तौर पर हुई है.|   हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली. |  पूरे मार्च वाले इलाके में  भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई. |