तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की मौत
  Death by Harsh firing

पुलिस ने रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका जताई

 

छतरपुर मे एक बार फिर हर्ष फायरिंग के दौरान  एक युवक की जान चली गई  | पुलिस ने इसे हर्ष फायरिंग ना मानते  हुए आपस में रंजिश के तहत की गई हत्या बताया है  | 

छतरपुर राजनगर थाना क्षेत्र के बरा डिगोनी  मे हर्ष फायरिंग के दौरान मंगल पटेल की गोली लगने से मौत हो गई |  बताया जा रहा है की बरा डिगोनी मे तिलक समारोह चल रहा था  | तभी मंगल पटेल भी इस समारोह मे शामिल होने पहुंचा  | तो वहां कुछ लोग द्वारा कट्टे से हर्ष फायरिंग की जा रही थी   | इसी फायरिंग के दौरान मंगल को गोली लग गई  | गोली लगने से तिलक समारोह मे हडकंप मच गया   | घायल मंगल को जिला अस्पताल लाया गया  | जहाँ  उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो  गई  |  वही पुलिस घटना को हर्ष फायरिंग न मानते हुए  |  इसे आपस के  विवाद के चलते   | गोली मारकर  हत्या करने की बात कह रही है  |