कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
 Uproar in Collectorate campus

मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने कोंग्रेसियों को समझया

 

छतरपुर कलेक्ट्रेट परिसर में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस समय जमकर हंगामा और नारेबाजी की  जब प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर जिला योजना समिति की बैठक ले रहे थे  |  मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्तों को समझाया और उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही  | 

जिला योजना समिति की बैठक में मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर महत्वपूर्ण चर्चा कर रहे थे  | तभी बड़ी तादाद में युवक  कांग्रेस कार्यकर्ता  जिला अध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के अंदर घुस गए और  जबरदस्ती जिला योजना समिति की बैठक में   जाने लगे  |  कलेक्ट्रेट में मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की और इस दरमियान पुलिस और कार्यकर्ताओं में  झड़प भी हुई   | युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बाद जहां भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है  | वहीं विधायक कार्यकर्ताओं को अनदेखी करते हैं   |  

उपेक्षा का शिकार हो रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा करते हुए प्रशासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए नारेबाजी की  और अपनी ही सरकार और विधायकों  को कटघरे में खड़ा किया  | वहीं प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह इस प्रदर्शन से नाराज  दिखे और वो बैठक से बाहर  आकर  कार्यकर्ताओं से मिले   | उन्होंने कार्यकर्ताओं को जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने  का आश्वासन दिया  |