12 सूत्रीय मांगों को लेकर 40 हजार बैंक कर्मी हड़ताल पर
 BANK HADTAL

476 शाखाएं रहीं बंद 7लाख करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

 

बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की  |  जिसका असर भोपाल में भी देसखनो को मिला | भोपाल की करीब 476 राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं बंद रहीं  | करीब पांच हजार बैंक कर्मचारियों के सड़कों पर उतरने से बैंक का कामकाज  पूरी तरह ठप्प रहा  | 

भोपाल में बैंकों की हड़ताल का असर सर्वाधिक देखने को मिला  | 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 40 हजार बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे |  बैंक कर्मचारी 26 माह से लंबित वेतन पुनर्निरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, नई पेंशन योजना, पे-स्लिप कंपानेंट सहित कुल 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरे  इस दौरान सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की |  प्रदेशभर के कुल 40 हजार बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे |   इससे प्रदेशभर में सात लाख करोड़ और भोपाल में डेढ़ करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ है  |  आगे भी बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल जारी रह सकती हैं |  बैंक कर्मचारियों ने बताया हमारा उद्देश्य बैंक बंद कर लोगों को परेशान करना बिल्कुल नहीं है  |  केंद्र सरकार लंबित 12 सूत्रीय मांगें नहीं मान रही है  | बार-बार चेतावनी के बाद भी बैंक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है  |  जिस कारण बैंक कर्मचारियों को सड़क पर उतर कर विरोध करना पड़ रहा है  | हड़ताल में बड़ी संख्या में महिला बैंक कर्मचारी भी शामिल हुईं  | दिव्यांग महिला बैंक कर्मचारी व्हील चेयर पर हड़ताल में शामिल होने पहुँची   |