तालाब में नहाने गए चचेरे भाइयों की डूबने से मौत
 DEATH

मछली पकड़ने वाले जाल में फ़सने से हुई मौत

 

छतरपुर मे तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत हो गई | दोनों भाई तालाब में नहाने गए थे  | नहाने के दौरान मछुआरों द्वारा मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में  फ़सने से  |  उनकी मौत हो गई | 

छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र  में तालाब मे डूबने से दो चचेरे भाईयो की मौत हो गई  | घटना मऊसानियां के तालाब की है | 16 साल का  हेमंत श्रीवास और 17 साल का देवेन्द्र  तालाब मे नहाने गये थे  | जब शाम तक दोनो घर नही पहुंचे  | तो उनके परिजनो ने दोनो की तलाश शुरू की  | परिजनों ने  तालाब के बाहर दोनो के कपडे रखे देखे  | और  तत्काल इसकी सूचना पुलिस को  दी  | 

सुबह होमगार्ड के जवानो द्वारा रेस्क्यू  आपरेशन चलाया  | करीब  दो घंटे बाद दोनो युवको के शव तालाब से निकाले गये  |  दोनो युवकों की मौत  मछुआरों  द्वारा तालाब मे मछली पकड़ने के लिए डाले गए  जाल मे फंसने की वजह से हुई |  चचेरे भाईयो की मौत से परिजनो मे मातम का माहौल है  |  वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है  |