महिला के साथ ज्यादती करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
 MAHILA JYATTI

दुष्कर्म का बनाया था वीडियो आरोपी हैं  जीजा-साले

 

सिंगरौली मे एक महिला से ज्यादती कर वीडियो बनाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | महिला का  रिश्तेदार  उसे सुनसान  जगह ले गया  | जहाँ उसने अपने एक  रिश्तेदार  के साथ मिलकर महिला के साथ ज्यादती  की  | और उसका वीडियो बना लिया  | 

सिंगरौली के  बैढन में पुलिस  ने बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  | पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  ने बताया की | महिला को नजदीकी रिश्तेदार झांसा देकर सुनसान मकान में  ले  गया  | जहाँ आरोपी ने अपने साले के साथ मिलकर पीड़िता से ज्यादती की | और उसका वीडियो बना लिया  मुख्य  आरोपी सुरेश  ने वीडियो जैसे ही अपने दोस्तों को दिखाया तो यह बात फ़ैली और थाने तक पहुंच गई  | जिसके  बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की  | आरोपी सुरेश व बाबूराम सोनी जो दोनों साले और जीजा बताए जा रहे हैं  |  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी  अरुण पांडेय ने तत्काल दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया  |