सुमन कल्याणपुर और कुलदीप सिंह लता सम्मान
 LATA SAMMAN

संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने दिया सम्मान

 

प्रख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक कुलदीप सिंह को इंदौर में  एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से अलंकृत किया गया |  प्रदेश की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कलाकारों को सम्मानित किया  | 

राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह का आयोजन बास्केटबॉल कॉम्पलेक्स में किया गया है। प्रदेश की संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कलाकारों को सम्मानित किया  | अलंकरण समारोह के साथ ख्याति प्राप्त मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति के साथ समारोह में सम्मानित विभूतियों ने अपने कलाकारों के साथ संगीतमयी प्रस्तुतियां दी  | इससे पहले राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया |  इसमें चयनित प्रतिभावान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी | मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता और सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी परम्परा के अनुसरण क्रम में सुगम संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की स्थापना की है |  सम्मान के अन्तर्गत सम्मानित कलाकार को दो लाख रूपये और प्रशस्ति पट्टिका भेंट की जाती है  | सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 1984 में लता मंगेशकर सम्मान स्थापित किया गया है  | यह सम्मान संगीत रचना और गायन के लिए दिया जाता है  | इस बार ये सम्मान प्रख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर तथा संगीत निदेशक कुलदीप सिंह को दिया गया  |