बेमौसम बारिश ने खोली सरकारी दावों की पोल
 Paddy soaked

डेढ़ लाख टन धान भीगा सरकार को  बड़ा नुकसान

 

सिंगरौली जिले में बेमौसम बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है  |  सरकारी बदइंतजामी से डेढ़ लाख टन धान भीग गया है जिस कारण सरकार को लाखों का नुकसान हुआ है  | 15 दिनों में भी खरीदी केंद्रों से उठकर  ये धान गोदाम तक नहीं पहुँच पाया था  | 

सिंगरौली में हुई बेमौसम बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है , खुले आसमान तले रखा हुआ तकरीबन डेढ़ लाख टन से ज्यादा धान भीगने से खराब होने की आशंका है , जिससे सरकार को लाखों का नुकसान होगा  |  बीते 15 दिनों में भी जिले के 32 सोसायटियों में अधिकांश जगह खुले आसमान के नीचे धान डम्प है और निजी परिवहन कर्ता ठेकेदार की मनमानी और सरकारी अफसरों की नाफ़रमानी  से अभी तक धान  उठाया नहीं गया   |  अब  वहीं बेमौसम बारिश से धान सड़ने का खतरा है | 

जिले के जिम्मेदार बहानेबाजी इससे  बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं  | मगर किसानों को 2 माह के बाद भी धान का पेमेंट नहीं हो रहा है जिससे उनकी आगे की खेती बाड़ी पिछड़ रही है  | यही नहीं जिला सहकारी बैंकों के किसान चक्कर काट रहा है मगर अफसर अपने ही हिसाब से चल रहे हैं  | एक वजह यह भी बताई जा रही कि जब तक किसानों की धान सोसायटी से गोदाम को नहीं पहुंचेगी तब तक भुगतान नहीं हो सकता है  |  साथ ही जिनके भुगतान आये हैं उन्हें भी मनमाने तरीके से जहां 50 हजार की जरूरत है वहां 5 हजार दे रहे हैं  |  जिससे किसानों में काफी आक्रोश है  |