छात्रा की हत्या कर चेहरे को कुचला,सूखी नदी में फेका शव
 HATYA

छात्रा की नहीं हो पाई है पहचान,आरोपी की तालश में पुलिस

 

मांडू में एक नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई | और उसके शव सूखी नदी में फेंक दिया गया  |  बताया जा रहा है की हत्या के बाद नाबालिग लड़की के चहरे को पत्थर से कुचल दिया गया  |  जिसकी वजह से शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई |  पुलिस अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है   | धार के  मांडू में एक नाबालिग  स्कूली छात्रा की हत्या कर शव सूखी नदी में फेंक दिया गया  |  उसके गले पर वार करने के बाद पत्थरों से चेहरा कुचल दिया गया |  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया  | छात्रा की उम्र  15 से 16 साल के बीच बताई जा रही है  | उसने सरकारी स्कूल की ड्रेस और ट्रैक शूट का अपर पहन रखा था  | जानकारी के अनुसार,  ग्रामीणों ने रणदा गांव के पास सातघाट में पुलिया के नीचे सूखे स्थान पर पत्थरों से बीच शव देखा था  |  टीआई ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है  | दुष्कर्म को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है  |  पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी  | हालांकि छात्रा के कपड़े व्यवस्थित मिले हैं  | बताया जा रहा है की एक संदिग्ध कार में छात्रा के होने की जानकारी आई है | इससे कार को ट्रेस करने के साथ ही इलाके में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं  |  एसपी आदित्य प्रतापसिंह का कहना है कि छात्रा की हत्या की गई है  | जांच के लिए टीम बनाई गई है  | बगड़ी इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं  |