सीएम कमलनाथ के गृह जिले में बेखौफ है गुंडे
  Police officer assault

गुंडों ने सरेराह पुलिस आरक्षक के साथ की मारपीट

गुंडों को नेताओं का संरक्षण जनता असुरक्षित

 

कमलनाथ सरकार में गुंडे बदमाश किस कदर हावी हैं  इसका  अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की  |  खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में  | जब एक पुलिस वाले ने तेज रफ़्तार चला रहे बाइक वाले को धीरे चलाने की नसीहत दी तो  | .बाइक सवार गुंडों ने पुलिस आरक्षक के साथ ही  मारपीट कर दी  | बदमाशों ने पुलिस आरक्षक की  वर्दी भी फाड़ दी |  ये बदमाश कोई  और नहीं   | बल्कि नेताओं से संरक्षण प्राप्त छुटभैये गुंडे हैं  .|  आम जनता की तो छोड़िये पुलिस आरक्षक अब खुद न्याय के लिए भटक रहा है  | जब राज्य की पुलिस ही सुरक्षित नहीं है  |  तो जनता को सुरक्षा कैसे मिलेगी |  यह बड़ा सवाल है  | 

मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा  में नेताओं से संरक्षण प्राप्त गुंडों ने  | आम जनता के साथ साथ पुलिस वालों की भी  नाक में भी दम कर रखा है  | परासिया थाने के अंतर्गत  बायपास रोड़ पर एक पुलिस आरक्षक ने मोटर सायकिल वालो को जब स्टंट करने और तेज बाइक चलाने से मना किया तो  |  तो इन गुंडों को इतना नागवार गुजरा की उन्होंने पुलिस आरक्षक की गाड़ी के सामने बाइक लगा दी  | और फिर  मार पीट की   | इतना ही नहीं पुलिस आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दी गई  | आइये हम आपको दिखाते है कैसे बेखौफ  चार गुंडों  ने मिलकर पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट की  | फिर सुनाते है आरक्षक की आपबीती  | 

इस घटना के बाद पुलिस आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई  | थाना प्रभारी ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है  |  जिसमे से एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है  | और तीन फरार बताये जा रहे है  | राजनेताओं के दबाव को लेकर थाना प्रभारी ने कहा  | इसमें नेताओं के दबाव की कोई बात नहीं  | जो गलत किया है उसपर कार्यवाई जरूर की  जाएगी  | सूत्रों की माने तो कुछ आरोपियों की रसूखदारों  ने  शिफारिस भी की है  | 

कई रशुखदार नेताओं के शरण पाने से इन अपराधियो के भाव बढ़े है   सत्ता बदलते ही कुछ लोगो के हौसले बुलंद हो गए |   जो पुलिस के ऊपर हाथ उठा  रहे है  | जब पुलिस ही कमलनाथ सरकार में सुरक्षित नहीं है   तो जनता क्या सुरक्षित  महसूस करेगी   | अब पुलिस आरक्षक न्याय की मांग कर रहा है | आरोपियों  महफूज,हैदर,अयान,फरदीन इन चार आरोपियों में से एक आरोपी पकड़ा गया है   बाकी तीन की तलाश जरी है  गृह मंत्री बाला बच्चन जी आज ये पुलिस और जनता आपके गुंडों के सामने बेसहाय है  | लेकिन कल ऐसा न हो की जब आपको जनता की जरूरत पड़े तो वो भी आपसे मुँह मोड़ ले  बाकी आपकी मर्जी |