बदमाशों ने महिला को मारी गोली
 Woman shot

बेटे के साथ रंजिश के चलते मारी गोली

 

छतरपुर में सिंचाई कालोनी मे एक महिला को 2 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है  | 

छतरपुर  के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंचाई कालोनी मे  |   एक महिला को 2 बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी  |  गोली महिला के  पेट से आरपार हो गई |  जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  | घटना के बाद अस्पताल और महिला के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है  .| बताया जा रहा है की  महिला उषा यादव घर में बैठी थी  | तभी 2 युवक वहां आए और बेटे आकाश के बारे में पूछा  |  महिला ने जब कारण पूछा और बेटे के घर में नहीं होना बताया तो   | बदमाशो ने महिला के पेट में गोली मार दी और फरार हो गए |  गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए और महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे  | घायल महिला के बेटे ने  आरोप लगाया है कि  | उसे गोली हरेन्द्र और रोहित  ने  मारी है  | महिला का  का अस्पताल में इलाज चल रहा है  | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है |  पुलिस का कहना है कि घायल महिला का बेटा आकाश यादव भी आपराधिक प्रवत्ति का है  |