अज्ञात लोगों ने की वृद्ध महिला की हत्या
 HATYA

लूटपाट करने के बाद महिला को मारा

 

मुंगावली में अज्ञात लोगों ने एक वृद्ध महिला के साथ लूटपाट की और फिर उसकी हत्या कर दी |  इस घटना से इलाके के लोग दहशत में हैं और पुलिस आरोपियों को तलाश रही है | 

मुंगावली के मीरकाबाद रोड  पर अज्ञात लोगों ने की  वृद्ध  महिला की हत्या कर दी  | घटना के समय घर पर महिला अकेली थी  | माना जा रहा है महिला को अकेला देखकर कुछ लोगो लूटपाट करने के लिए उसके घर में घुस गए और लूटपाट करने के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या  कर दी  | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची  | लेकिन लुटेरे हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला  | वृद्ध महिला के साथ लूटपाट और उसकी हत्या की  खबर से इलाके में दहशत का माहौल है  |