अस्पताल से छह दिन का बच्चा चोरी
 Child theft

सीसीटीवी से बच्चा चोर की तलाश

 

जशपुर के जिला अस्पताल में बच्चे अब सुरक्षित नहीं है  |  जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड से 6 दिन के एक बच्चे की चोरी हो गई | बच्चा चोरी की घटना से अस्पताल प्रशासन ही नहीं पुलिस की भी नींद उड़ गई  काफी खोजबीन के बावजूद अभी तक बच्चा मिल नहीं पाया  | पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है  | 

जशपुर में जिला चिकित्सालय में ही जच्चा-बच्चा दोनों का इलाज चल रहा था  |  एक अज्ञात महिला ने अस्पताल के अंदर प्रवेश  किया  और सभी को चकमा देते हुए बच्चे को लेकर गायब हो गई   | 6 दिन के बच्चे के गायब होते ही जिला चिकित्सालय सहित जशपुर में हड़कंप मच गया  | घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है  |  वही बच्चे को चुराने वाली महिला का व बच्चे के संदर्भ में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली  |  सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को बच्चे को ले जाते हुए देखा गया  |  पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बच्चे की तलाश में  जुटी है  |