महिला के पेट से निकला 17 किलो 700ग्राम का ट्यूमर
 Removed tumor

डॉक्टर ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर  निकाला ट्यूमर

 

रीवा  में डाक्टरों ने  एक सफल ऑपरेशन करते हुए  | महिला के पेट से 17 किलो 700ग्राम का  ट्युमर निकाला  | ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ्य बताई जा रही है  | 

रीवा जिले के त्योंथर में डाक्टरों द्वारा एक महिला पेशेंट के पेट से 17 किलो 700ग्राम के लगभग का ट्युमर निकाला गया  | जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय महिला निर्मिला सिंह भदौरिया के पेट में अचानक  दर्द  हुआ और  पेट फूलने लगा  | डाॅक्टरों द्वारा जाँच के पश्चात महिला के पेट में ट्युमर होना बताया गया   महिला का ऑपरेशन  सर्जन डाॅक्टर संतोष सिंह ने किया  | हाॅस्पिटल के संचालक प्रभाकर सिंह इस ऑपरेशन को एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि मान रहें हैं    ऑपरेशन के बाद  महिला  स्वास्थ्य   है  |