महिला की धारदार हथियार से हत्या
 HATYA

निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव

 

छतरपुर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र मे एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई | घटना के समय महिला घर पर अकेली थी , महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला  | 

शाहगढ़ में धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी गई | घटना के वक्त महिला का पति सुमित जैन पास के बाजार में  सामान लेने गया था  जब  वह  घर आया ताे दरवाजे खुले हुये थे  | अन्दर उसकी पत्नि राजकुमारी नग्न अवस्था में  खून से लथपथ मृत पडी हुई थी और गला कटा हुआ था  तत्काल पुलिस काे  सूचना दी |  माैके पर  पुलिस के आलाधिकारी  बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी है  |  घटना स्थल पर एफ एस एल टीम  को शव के पास से कुछ सेक्स से संबन्धित सामग्री भी मिली है पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है  |  दिन दहाडे हुई इस घटना से  इलाके में दहशत है   | वहीँ  पुलिस का कहना है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा  | पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग  भी  हो सकती है | .