प्रेमी जोड़े को साथ ग्रामीणों ने की बेरहमी पिटाई
Lover couple beating

ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को  पीटा और बाल भी काटे

 

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक और नाबालिग लड़की  को साथ घूमता देखकर जमकर पिटाई की  |  कैंची से युवक के बाल भी काट दिए  |  घटना करीब 15 दिन पुरानी है लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होने के बाद  इस मामले की पुलिस  से शिकायत की गई  

रेहटी में एक  किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है  वह और उसका करीब 19 साल का परमि युवक अक्सर साथ घूमा करते थे  | घटना वाले दिन किशोरी स्कूल में बैग रखकर युवक के साथ बाइक पर घूमने गई थी  |  करीब तीन घंटे बाद युवक उसे स्कूल छोड़ने आया, तब ग्रामीणों ने पकड़ लिया  | और  उनकी पिटाई की |  कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिए  | जो शनिवार  से  सोशल मीडिया पर वायरल होन शुरू हुआ  | वीडियो में युवक और किशोरी को लोग पीटते और डांटते नजर आ रहे हैं  | दोनों पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने |  एक ग्रामीण ने कैंची से युवक के बाल काट दिए  | तमाशबीन बने अन्य लोगों ने न तो बीचबचाव किया और न ही पुलिस को सूचना दी  | वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दोनों पीड़ितों के  परिजनों ने थाने में शिकायत की  | जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया | 

यह घटना लगभग 15 दिन पुरानी बताई जा रही है |   पीड़ितों की शिकायत के बाद वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है | वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है  |