बिगड़ा मौसम का मिजाज तेज बारिश के साथ गिरे ओले
 Spoiled weather

ओले -बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता फसलें हुईं चौपट

 

सिवनी में मौसम के बदले मिजाज ने किसानो को संकट में डाल  दिया है |  जिले में अचानक हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से  किसानो की फसल  बर्बाद हो गई है  | अपनी बर्बाद हुई फसलों को देखकर एक किसान ने गीत के जरिये अपनी पीड़ा व्यक्त की है  |  किसान  खेत में गिरे ओले पर गीतगाकर बता रहा है की | किस प्रकार ओलों से उनकी खेती चौपट हो गई है  | 

प्रदेश में  मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है |  सिवनी  के कई क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई | आंधी तूफान के साथ हुई तेज  बारिश ने खेत मे लगी फसल को चौपट कर दिया  | जिससे अब अन्नदाताओ के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी है  | जानकारी के अनुसार जिले की तहसील लखनादौन, छपारा, घंसौर के ग्रामीण क्षेत्रो में अधिक ओले गिरने से  | किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं  |  कई क्षेत्रों में  तेज बारिश में ओले लगभग 5 मिनट तक गिरे  | जिससे फसलो को काफी नुकसान पहुंचा  है  | वही अब मौसम के पलटते ही घना कोहरा रहने की आशंका  है  | जिससे बची फसल  को  भी नुकसान होने की आशंका  है | इस बीच एक किसान और लोक संगीत गायक बंटी तिवारी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर  |  ओलों से बरबाद हुई फसलों की पीड़ा गा  कर बताई  |