मुख्यमंत्री चौहान को 1.75 करोड़ की रायल्टी राशि का चेक भेंट
मुख्यमंत्री चौहान को 1.75 करोड़ की रायल्टी राशि का चेक भेंट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ की ओर से एक करोड़ 75 लाख रायल्टी की राशि का चेक भेंट किया गया। पिछले साल एक करोड़ 31 लाख की रायल्टी राशि का चेक भेंट किया गया था।उल्लेखनीय है कि सुनियोजित प्रयासों के फलस्वरूप पिछले साल मत्स्य-उत्पादन में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। वर्ष 2014-15 में 34 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। मत्स्य-पालकों के लिए दुर्घटना बीमा योजना, मछुआ आवास योजना, जनश्री बीमा योजना, आजीविका सहयोग योजना, क्रेडिट कार्ड योजना, शिक्षा प्रोत्साहन, जलदीप जैसी कई अनूठी योजनाएँ संचालित हैं।इस अवसर पर प्रमुख सचिव मछली पालन सलीना सिंह, प्रबंध संचालक मत्स्य महासंघ यू.के. सुबुद्धि, संचालक मत्स्योद्योग यू. के. पुरोहित, मुख्य महाप्रबंधक मत्स्य महासंघ आर.एल. पाण्डे उपस्थित थे।